पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने किया ज्वाइंट सीपी को एसएमएस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बल्ल„भगढ़। तिगांव स्थित गर्ल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल की एक छात्रा के साथ कुछ युवक रोजाना कमेंट्स आदि कर उसे परेशान करते थे। छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए इसकी सूचना एसएमएस द्वारा संयुक्त पुलिस आयुक्त भारती अरोडा को दे दी। उ‹होंने तुरंत मामले में ए€क्शन लेते हुए सहायक पुलिस आयुक्त शकुं‹तला को कार्रवाई के आदेश दिए। शुक्रवार को सहायक पुलिस आयुक्त शकुंतला स्कूल पहुंची और जांच पड़ताल की।
संयुक्त पुलिस आयुक्त भारती अरोड़ा को उनके मोबाइल पर तिगांव गर्ल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल में पढऩे वाली एक छात्रा का एसएमएस मिला कि उसे स्कूल आते-जाते हुए कुछ युवक रोजाना परेशान करते हैं। इससे उसका स्कूल में पढ़ना मुश्किल हो गया है। ज्वाइंट सीपी ने तुरंत मामले में संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के आदेश सहायक पुलिस आयुक्त शकुंतला को दिए। शुक्रवार को वह स्कूल पहुंची और स्कूल का दौरा कर छात्रा से मिली।
छात्रा से जानकारी लेने के बाद उन्होंने स्कूल प्रबंधन व छात्रों से पूछताछ की। उ‹होंने मौके पर मौजूद तिगांव थाना प्रभारी को स्कूल के पास गश्त बढाने के निर्देश दिए। ज्वाइंट सीपी भारती अरोड़ा ने कहा कि छेड़छाड़, दुष्कर्म, बलात्कार जैसी घटना की सूचना तुरं‹त उनके मोबाइल नंबर 9582200101 पर व्हाट्स ऐप पर एसएमएस द्वारा दी जा सकती है। उस पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा।