पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

घर में घुसे बदमाश अपहरण कर मांगी एक लाख रुपए की फिरौती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद। संजय कॉलोनी स्थित एक घर पर कुछ युवकों ने धावा बोल दिया। परिजनों को बंधक बनाया गया, एक युवक का अपहरण कर उसको काफी देर तक कॉलोनी में घुमाया गया। इसके बाद युवक को छोड़ने की एवज में एक लाख रुपए मांगे। काफी देर बाद आरोपी युवक को सड़क पर फेंककर फरार हो गए। सारन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान हो चुकी है। पुलिस आरोपियों के घर व अन्य ठिकानों पर दबिश दे रही है।
कैसे हुई घटना

विकास निवासी मकान नंबर-1115, संजय कॉलोनी ने सारन थाने में दी शिकायत में बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। 11 दिसंबर को वह उनका भाई सचिन व उनकी भाभी मनीषा अपने घर पर थे। तभी उनके घर पर अन्जे गढ़वाली व सत्ते राजस्थानी और 4/5 अन्य लड़के आ गए। उन्होंने घर में घुसते ही उनका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उनको भाई सचिन ने बचाने की कोशिश की लेकिन आरोपी उस पर भी टूट पड़े। अन्जे ने कहा कि विकास को उठा लो। सत्ते व अन्य लड़कों ने उनका मुंह व हाथ-पैर बांध दिया और अपनी गाड़ी में बिठा लिया।
इसके बाद काफी देर तक आरोपी विकास को कॉलोनी में घुमाते रहे। उन्होंने विकास से कहा कि अपने घर पर फोन करके 1 लाख रुपए मंगवा लो। परिजनों ने कहा कि उनके पास एक लाख रुपए नहीं हैं। काफी देर बाद आरोपियों ने विकास को सड़क पर फेंक दिया। आरोपियों ने उन पर बेसवाल के डंडे व सरियों से हमला कर दिया। आरोपी उनको धमकी दे गए कि अगर इस मारपीट व पैसे मांगने के बारे में किसी से कहा तो तेरे को जान से मार देंगे। विकास का कहना है कि आरोपियों के पास सेंट्रो कार थी।
कार का नंबर भी पता लग गया। उसने तत्काल इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर जांच की। इसके बाद मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई सुरेश कुमार का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। घटना के बाद से आरोपी घर छोड़कर फरार हो चुके हैं।
मारपीट कर किया घायल

अजीत निवासी नेहरू कॉलोनी ने एसजीएम नगर थाने में दी शिकायत में बताया कि 10 दिसंबर को महेश, सूरज, नरेश, सोनू, लखन, जगजीवन व अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की और धमकी दी।
(फोटो- संजय कॉलोनी की घटना, काफी देर तक गाड़ी में बंधक बनाकर घुमाते रहे कॉलोनी में)