पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबल्लभगढ़. जिले में महिला अपराधों को रोकने के लिए अब महिला कमांडो कमान संभालेंगी। इनकी मधुबन में ट्रेनिंग चल रही है। पहले बैच का प्रशिक्षण पूरा होने वाला है। खास बात यह है कि हर जिले को पांच महिला कमांडो मिलेंगी। ये कमांडो सुरक्षा के लिहाज से सभी आधुनिक हथियारों से लैस होंगी। इन्हें दोपहिया वाहन मिलेगा और वह घटनाएं रोकने को शहर में गश्त करेंगी।
तेजी से बढ़ते महिलाओं के प्रति अपराधों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा अलग-अलग अहम कदम उठाए जा रहे है। अब पुलिस विभाग ने पंजाब की तर्ज पर जिले में भी महिला कमांडो की टुकड़ी सड़कों पर उतारने फैसला लिया है।पहले चरण में जिले में पांच महिला कमांडो की टुकड़ी तैनात की जाएगी।
प्रदेश से 110 महिला पुलिसकर्मियों को करीब डेढ़ माह पहले मधुबन स्थित हरियाणा पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण पर भेज दिया गया। अधिकारियों के अनुसार अब पहले बैच का प्रशिक्षण खत्म होने जा रहा है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में कार या जीप न निकल पाने के कारण महिला कमांडो को दोपहिया वाहन दिया जाएगा।
महिला पीसीआर होगी मजबूत
जिले में महिलाओं की सुरक्षा के लिए चार महिला पीसीआर तैनात हैं। इसमें सभी महिलाएं होने के कारण यह कॉलेज, एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, भीड़भाड़ वाले इलाकों व अन्य जगह पर काम करती हैं। पांच महिला कमांडो आने के बाद इनकी भी शक्ति बढ़ जाएगी। पुलिस कमिश्नर एएस चावला के अनुसार प्रदेश के लिए 110 महिला कमांडो की ट्रेनिंग पूरी होने वाली है। जिले को पांच महिला कमांडो जल्द मिल जाएंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.