पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स को आखिरी मौका देने की तैयारी

प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स को आखिरी मौका देने की तैयारी, खजाने में होगी राजस्व की वृद्धि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद। नगर निगम रेजीडेंशियल प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स को छूट स्कीम के तहत आखिरी मौका देने जा रहा है। इस बार इस प्रस्ताव को सदन बैठक में पास कराकर राज्य सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। अगर प्रस्ताव पर मुहर लगी तो प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स जहां फायदा उठा सकेंगे, वहीं नगर निगम के खजाने में भी काफी राजस्व वृद्धि संभव हो सकेगी। इसके बाद प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स पर कड़ी कार्रवाई नगर निगम द्वारा करना शुरू कर दिया जाएगा। प्रस्ताव के तहत सारी कार्रवाई पूरी कर ली गई है।

पिछली बार इतना आया

पिछली बार राज्य सरकार की छूट स्कीम के तहत नगर निगम के खजाने में करीब 60 करोड़ रुपए जमा हुए थे। जब यह नीति शुरू हुई तब जिले में 55 हजार डिफॉल्टर नगर निगम के सर्वे के मुताबिक थे। इसका फायदा काफी डिफॉल्टर्स ने उठाया था। इसके तहत पहले माह में ही 8700 डिफॉल्टर्स से 11 करोड़ रुपए प्राप्त हुए। मार्च में नीति के समाप्त होने तक 60 करोड़ मिले थे। नगर निगम टैक्सेशन विभाग के अधिकारियों के अनुसार अभी 40 करोड़ रुपए प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में बचे हैं। इतने पैसे करीब 30 हजार डिफॉल्टर्स से लिए जाने हैं। जो रेजीडेंशियल (रिहायशी) प्रॉपर्टी से संबंधित हैं। अधिकारियों के अनुसार विकास कार्यों के लिए नगर निगम को पैसे की कमी खलती है। पिछली बार जब इस छूट के तहत पैसा आया था तो काफी विकास कार्यों में मदद मिली थी। उनका मानना है कि सख्ती बरतने से नगर निगम को अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने में समय लग जाएगा। पैसा देर से इकट्ठा होगा। अगर पिछली स्कीम के तहत इन डिफॉल्टर्स को एक और मौका दिया जाए तो पैसा जल्द आ सकता है। अब भी काफी डिफॉल्टर्स ऐसे मौके की तलाश में हैं, जो पिछली बार उनके हाथ से मौका निकल गया था।
ऑनलाइन ऑप्शन भी होगा

डिफॉल्टर अपना टैक्स जल्द जमा कराएं। इसके तहत नगर निगम ऑनलाइन ऑप्शन भी उन्हें देगा। इसके लिए डिफॉल्टरों को नगर निगम की वेबसाइट से सारी जानकारी मिल सकेगी। मोबाइल पर बिल की रिसिप्ट भी प्राप्त हो सकेगी। फार्म भी ऑनलाइन निकाल सकेंगे।