फरीदाबाद. सर्वोच्च न्यायालय के प्रतिबंध के बाद भी अरावली पहाड़ी से जमकर पत्थर चोरी हो रही है। अवैध खनन से इलाके की हरियाली मिटती जा रही है। इससे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। यहां खनन पर प्रतिबंध होने के चलते राजस्थान से लाने में अधिक पैसा लगने के कारण माफिया प्रतिबंधित पहाड़ को ही खोखला करने में जुटी है। पुलिस व अन्य महकमों के अधिकारियों की मिलीभगत के चलते माफिया जमकर पैसा कमा रहे हैं। कई बार ऐसे मामले सामने आने के बावजूद खनन माफिया पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
केस नंबर एक
28 सितंबर को अंखीर गांव इलाके में एक फार्म हाउस पर पत्थर काटने की सूचना मिलते ही माइनिंग व पुलिस टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके से 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़िए पूरी खबर...