फोटो- सेक्टर-12 में क्यूआरजी द्वारा आयोजित फरीदाबाद मैराथन को झंडी दिखा कर रवाना करते मिल्खा सिंह।
फरीदाबाद। वर्ल्ड हार्ट डे के उपलक्ष्य में क्यूआरजी मेडिकेयर की ओर से रविवार को सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर से रन फरीदाबाद रन मैराथन का आयोजन किया गया। महान धावक पद्मश्री मिल्खा सिंह ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस मैराथन में हिस्सा लेकर उन्हें बेहद गौरव का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा यह दौड़ लोगों को तंदुरुस्त रहने के लिए प्रेरित करती है। सिंह ने कहा इस मैराथन का उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाना था, जो हार्ट रोगों के जोखिम को कम करेगी। मैराथन में शहर के करीब तीन हजार लोग शामिल हुए। हाफ और फुल मैराथन क्रमशः: 3 और 6 किलोमीटर लंबी थी, जो सेक्टर 12 स्थित खेल परिसर से सुबह 7.30 और 7.40 बजे शुरू हुई।
यह लेबर चौक, सामुदायिक केंद्र, जिमखाना क्लब और सेक्टर-15 से होते हुए वापस खेल परिसर में आकर समाप्त हुई। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष डा. डीके बलूजा ने कहा कि क्यूआरजी मेडिकेयर का प्रयास हमेशा सबके लिए स्वस्थ जीवन सुनिश्चित करने की दिशा में काम करना रहा है। इस मैराथन का उद्देश्य फरीदाबाद के लोगों के लिए बीमारियों के प्रति सचेत करना था।
डा. बलूजा ने कहा कि कार्डियोवस्कुलर रोग दुनिया भर में मृत्यु का सबसे बड़ा कारण बन रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार सीवीडी से हर साल 17.3 मिलियन लोगों के मरने का अनुमान है, जो दुनिया में सभी मौतों का 30 फीसदी है। 2030 तक करीब 23.6 मिलियन लोग हर साल सीवीडी से मरने लगेंगे।
इनमें मुख्य रूप से हृदय रोग और आघात से होने वाली मौत होंगी। डा. बलूजा के अनुसार हृदय संबंधी बढ़ती बीमारियों को देखते हुए ही क्यूआरजी ने इन बीमारियों के बारे में जागरूकता फैलाने और स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के बारे में संदेश फैलाने के लिए मैराथन की यह पहल थी, जिससे शहर के लोग स्वस्थ रह सकें। मैराथन में अंतर्राष्ट्रीय शूटर श्वेता चौधरी, अर्जुन अवार्डी भीम िसंह, महापऱ्बंधक सुरेंदर चौधरी, डा. राकेश राय सपरा, डा. देवेंदर गोयल, डा. दीप मक्कड़, एफएसआईए के अध्यक्ष राजीव चावला, अश्विनी बवेजा, िवकास डबास सहित कई हस्तियां मौजूद थीं।
आगे की स्लाइड्स में देखें औऱ फोटो...