फरीदाबाद. आईपीएल का सातवां सत्र फरीदाबाद के क्रिकेटर मोहित महीपाल शर्मा के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। इस गेंदबाज की मांग के अनुरूप
आईपीएल के इस सत्र में उसका आधार मूल्य पूरे एक करोड़ रुपए तय किया गया है। अगर इस खिलाड़ी पर 12-13 फरवरी को फ्रेंचाइजी बोली लगाती हैं, तो फिर बोली एक करोड़ रुपए से शुरू होगी। मोहित भी आईपीएल के अगले सत्र के लिए अपने गुरु के साथ मिलकर नई तकनीक पर काम कर रहे हैं।
गौरतलब है कि मोहित ने आईपीएल के छठे संस्करण में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलते हुए 15 मैचों में 20 विकेट लेते हुए अपनी छाप छोड़ी थी। इस प्रदर्शन के आधार पर ही उन्हें भारतीय टीम के जिम्बाब्वे दौरे पर वन-डे टीम में चुना गया। इस दौरे पर कसी हुई गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 2 मैच में 3 विकेट लिए।
इसके बाद वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। हालांकि बीसीसीआई ने उन्हें सी ग्रेड खिलाड़ियों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया। वे फिलहाल जल्द ही भारतीय टीम के लगने वाले कैंप के संभावित 30 खिलाड़ियों में भी शामिल हैं। लेकिन उनके इस सी ग्रेड अनुबंध ने उन्हें आईपीएल के सातवें संस्करण में बोली वाले खिलाड़ियों की जमात में शामिल कर दिया।
स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़िए पूरी खबर...