(सड़क पर बिजली केे पोल पर लगे होर्डिंग हटाते नगर निगम के कर्मचारी।)
फरीदाबाद। नगरनिगम ने आचार संहिता की अवहेलना करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। बड़खल और एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को नगर निगम ने नेताओं के चुनाव प्रचार वाले सैकड़ों होर्डिंग हटाए। एनआईटी में जब विरोध किया गया तो दस्ता वापस लौट गया।
नगर निगम तोड़फोड़ दस्ते के एसडीओ ओपी मोर का कहना है कि अभी केवल होर्डिंग हटाए जा रहे हैं। जुर्माना नहीं लगाया जा रहा। नामांकन के बाद अगर ये होर्डिंग लगे मिले तो आदेशानुसार जुर्माना भी लगाया जा सकता है। जैसे उनको आर्डर मिलेंगे, वैसे ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आगे भी ये अभियान जारी रहेगा।
आगे की स्लाइड में देखिए तस्वीरें...