पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभिवानी. पत्नी और साढू की हत्या करने वाला संदीप अपनी पत्नी शोभा से बेइंतहा प्रेम करता था। उसने शोभा से प्रेम विवाह किया था। शोभा से उसके प्रेम का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आर्य समाज मंदिर दिल्ली में शादी करने के चार साल बाद तक परिजनों की सहमति का इंतजार किया।
अपने प्रेम को विशेष मानते हुए अपने बेटे का नाम भी विशेष रखा। मगर जीजा- साली के अवैध संबंधों के शक में वह अपने उस प्रेम को भी भूल गया और अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर डाली। उसके हाथ- पांव बांधकर यहां तक कि उसके मुंह पर भी टेप लगाकर उसे गोली मारी। पुलिस पूछताछ में संदीप ने यह जानकारी दी है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.