फरीदाबाद. किसी कारण वश अगर स्नातक व स्नातकोत्तर की पढ़ाई बीच में छोड़ने का मलाल अभी तक है तो आपके लिए खुश होने की घड़ी है। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी ने ऐसे छात्रों को जिन्होंने २क्क्४ के बाद विभिन्न शैक्षणिक पाठच्यक्रमों में दाखिला कराया है। उन्हें डिग्री प्राप्त करने का एक मौका और देगा। इसके लेकर पूर्व छात्रों ने यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर से मांग थी। इनके हितों को देखते हुए वाइस चांसलर एचएस चहल ने यह निर्णय लिया है।
इन्हें मिलेगा विशेष मौका
सन् 2004 या उसके बाद के सत्रों में विभिन्न पाठच्यक्रमों में पंजीकृत ऐसे छात्र जो कि अपने निधार्रित अवसर में पाठच्यक्रम पूरा नहीं कर पाए। या अपने री-अपीयर के पेपर उत्तीर्ण नहीं कर पाए हों। या जहां अंक सुधार का प्रावधान है, वहां अपने अंक सुधार (इम्प्रूवमेंट) के इच्छुक हैं। वे इस विशेष अवसर का लाभ उठा सकते हैं। यह विशेष अवसर एमबीबीएस, बीडीएस, बीएचएमएस, बीएएमएस पाठच्यक्रमों पर लागू नहीं होगा। ऐसे छात्रों को संबंधित पाठ्क्रम के सत्र 2013-2014 में लागू सिलेबस के तहत परीक्षा देना होगा। यदि पूर्व में दिए गए पेपर का नाम व विषय बदल गया है, तो फिर पुराने सिलेबस के अनुरूप परीक्षा देनी होगी।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़िए पूरी खबर...