पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Now The Curve At Full Speed Dudegi Metro

अब कर्व पर भी फुल स्पीड में दौड़ेगी मेट्रो

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद. डीएमआरसी बदरपुर-वाईएमसीए एक्सटेंशन प्रोजेक्ट पर सराय ख्वाजा कर्व को लेकर नया प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत एक नई तकनीक इस्तेमाल में लाई जा रही है। इससे कर्व पर मेट्रो ट्रेनों की चाल खराब नहीं होगी। इस तकनीक से कर्व का ट्रेनों को पता ही नहीं चलेगा और निर्धारित स्पीड पर मेट्रो ट्रेन इस कर्व से बेहिचक गुजर सकेगी। इस प्रोजेक्ट के ट्रायल के बाद इस तकनीक को दूसरे प्रोजेक्टों में भी इस्तेमाल किया जाएगा।
एनसीआर में कई जगह ऐसे कर्व मेट्रो की राह में रोड़ा बने हैं। जहां पर मेट्रो को अपनी औसत स्पीड से भी कम चाल पर चलने पर मजबूर होना पड़ता है। यहां तक कि कई बार कर्व की वजह से ट्रांसमिशन सिस्टम में बाधा आने से मेट्रो ट्रैक पर ही खड़ी हो जाती है। इससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। मेट्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार बदरपुर-केंद्रीय सचिवालय रूट पर अपोलो से आगे चलते वक्त ऐसा ही एक कर्व मौजूद है।
जहां मेट्रो को अपनी चाल हमेशा धीमी करनी पड़ती है। गुडग़ांव रूट पर भी कई जगह ऐसे कर्व का सामना मेट्रो को करना पड़ता है। वही नोएडा रूट पर जाते वक्त भी लक्ष्मीनगर-नोएडा मोड़ से पहले ऐसा कर्व उलझनें खड़ी करता है। इसके अलावा करोलबाग रूट और केंद्रीय सचिवालय रूट पर जब मेट्रो अंडरग्राउंड होती है या फिर बाहर निकलती है। तो वहां पर भी छोटे कर्व की वजह से स्पीड पर फर्क आता है।
कितनी स्पीड होगी मेट्रो की : अभी तक सबसे तेज स्पीड 90किमी. प्रति घंटे की मेट्रो एयरपोर्ट लाइन पर चल रही है। जबकि दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो की औसत स्पीड 45-50 किमी. प्रति घंटा रहती है। बदरपुर-वाईएमसीए एक्सटेंशन प्रोजेक्ट पर मेट्रो की स्पीड 75किमी. प्रति घंटा की डीएमआरसी द्वारा तय की गई है। यहां पर केंद्रीय सचिवालय-बदरपुर के बीच चल रही 42 पुरानी ट्रेनों को ही आगे एक्सटेंड किया जाएगा।
बदरपुर-केंद्रीय सचिवालय के बीच मेट्रो की स्पीड 50 किमी. प्रति घंटा रहती है। जबकि दिल्ली-एनसीआर में कर्व पर इनकी स्पीड 20-30 किमी. प्रति घंटा हो जाती है। डीएमआरसी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सराय ख्वाजा कर्व पर 75किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन गुजर जाएगी और इस कर्व का लोगों को पता नहीं चलेगा।