पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबल्लभगढ़. नगर निगम के तोडफ़ोड़ दस्ते ने मंगलवार सुबह भारी पुलिस बल के साथ शहर के कई स्थानों पर अवैध निर्माण व दुकानों के आगे तक बनाए गए चबूतरे तोड़ दिए। मेन बाजार में एक दर्जन चबूतरों पर पीला पंजा चला। तोड़ दिए। दस्ते ने सांवलिया वाले बाग में अवैध रूप से बन रहे एक बेसमेंट को भी तोड़ दिया।
चावला कॉलोनी में भी अवैध रूप से बन रही दो दुकानों को दस्ते ने तोड़ डाला। दस्ते का नेतृत्व नगर निगम के एसडीओ अशोक रावत कर रहे थे।
दस्ता मंगलवार सुबह भारी पुलिस बल के साथ सबसे पहले अंबेडकर चौक के निकट बनी मार्केट पहुंचा। वहां दुकानदारों ने दुकानों के आगे करीब 6 फुट तक अवैध रूप से चबूतरे बना लिए थे। इससे लोगों के निकलने के लिए बनाए गए रास्ते पर भी दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया था।
तोडफ़ोड़ दस्ते ने यहां करीब 6 दुकानों के आगे बने चबूतरों को तोड़ दिया। यहां दुकानदारों ने दस्ते की कार्रवाई का विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के आगे इनकी नहीं चली। इसके बाद दस्ता मेन बाजार की ओर बढ़ गया। यहां भी इसने दुकानों के आगे सड़क तक बने चबूतरों को तोड़ना शुरू कर दिया। कार्रवाई होते देख दुकानदार एकजुट होकर विरोध करने लगे।
कुछ दुकानदारों ने निगम अधिकारियों पर भेदभाव करने का आरोप लगाया।दुकानदारों के भारी विरोध को देखते हुए दस्ते ने चबूतरे तोड़ने की कार्रवाई रोक दी।यहां करीब 6 दुकानों के चबूतरे तोड़े गए। इसके बाद दस्ता सांवलिया वाले बाग के नाम से मशहूर मार्केट में पहुंचा। वहां अवैध रूप से बनाए जा रहे एक बेसमेंट को तोड़ दिया। दस्ते ने चावला कॉलोनी में भी अवैध रूप से बन रही दो दुकानों को तोड़ दिया। एसडीओ अशोक रावत ने दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.