पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजींद. रोडवेज कर्मचारियों के काम में रोड़ा अटकाने और विभाग को चूना लगाने वाले महाप्रबंधकों (जीएम) की निदेशालय के आला अफसरों से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की जाएगी। यह फैसला हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन (इंटक से संबद्ध) के यहां हुए प्रदेशस्तरीय जनरल हाउस में लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता यूनियन के प्रांतीय प्रधान अनूपसिंह सहरावत ने की। इसमें प्रदेश के सभी 22 डिपो से यूनियन कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक में सभी डिपो के पदाधिकारियों ने प्रांतीय प्रधान को एक गाड़ी देने पर सहमति जताई।
सहरावत ने कहा कि कई रोडवेज डिपो में अधिकारी कर्मचारियों से अच्छा बर्ताव नहीं कर रहे और न ही उनकी छोटी-मोटी मांगों पर सकारात्मक रवैया दिखा रहे हैं। कई बार ऐसी शिकायतें भी मिली कि कुछ महाप्रबंधक कर्मचारियों से काम के लिए पैसे मांगते हैं और न देने पर प्रताड़ित करते हैं। बैठक में सभी डिपो के पदाधिकारियों ने प्रांतीय प्रधान को एक गाड़ी देने पर सहमति जताई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.