पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Railway Safety Will Lead Gangmen, Warden And Vendors

रेलवे सुरक्षा की कमान संभालेंगे गैंगमैन, वार्डन और वेंडर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद. नॉर्दर्न रेलवे के फरीदाबाद रेलवे ट्रैक, स्टेशनों एवं रुकने वाली ट्रेनों में गणतंत्र दिवस पर कोई आपराधिक घटना को अंजाम न दे सके। इसके लिए ही आरपीएफ-जीआरपी ने गैंगमेन, रेलवार्डन और वेंडरों को मिले आदेशों पर अपनी टीम में शामिल किया है। इसके तहत ये सब आरपीएफ-जीआरपी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आतंकवाद के खतरे के खिलाफ लड़ते नजर आएंगे। मिले आदेशों के तहत सभी की ड्यूटियां बांट दी गई हैं। पर्यटन की दृष्टि से इस खास रूट पर कई बार आतंकवादी घटनाओं में हरियाणा के स्टेशनों के तार जुड़े हैं।
ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन को कई बार हूजी और मुजाहिद्दीन संगठन से धमकियों के पत्र भी मिले हैं। नॉर्दर्न रूट के हरियाणा के स्टेशनों से आसानी से वारदात को अंजाम देकर भागा जा सकता है। यह स्टेशन अभी भी पुराने समय के बने हैं। हालांकि ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन का कायाकल्प के तहत नई बिल्डिंग बनाने का कार्य चल रहा है। स्टेशनों के चारों ओर से खुले होने की वजह से ही आरपीएफ-जीआरपी को चौकसी में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसके तहत ही गणतंत्र दिवस पर नए फरमान के तहत ड्यूटियां बांटी गई हैं।
26 जनवरी परेड: कई ट्रेनें रद्द कई के रूट बदले
फरीदाबाद त्न 26 जनवरी की वजह से सुरक्षा के मद्देनज़र 26 जनवरी सुबह 10.30 से 12 बजे तक चलने वाली कई ट्रेनों के रूट में नॉर्दर्न रेलवे की ओर से बदलाव किया गया है। फरीदाबाद रूट की दो लोकल ट्रेनों को कैंसिल भी किया है। नॉर्दर्न रेलवे चीफ प्रवक्ता नीरज शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐसा सुरक्षा संबंधी कारणों की वजह से किया गया है। गौरतलब है कि झेलम, केरला न्यू दिल्ली पर, कर्नाटका निजामुद्दीन पर और पश्चिम एक्सप्रेस ओखला पर खड़ी रहेगी। जबकि 64449 व 64428 गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू दिल्ली जंक्शन से डायवर्ट होगी।
64012 शकूर बस्ती-पलवल ईएमयू पटेल नगर, दिल्ली सफदरजंग, निजामुद्दीन होते हुए पलवल पहुंचेगी। 64901 कोसी-गाजियाबाद ईएमयू न्यू दिल्ली को टच किए बगैर साहिबाबाद रूट से जाएगी। इसके अलावा नईदिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू 64423 व 64430 को कैंसिल कर दिया गया है। ये लोकल ट्रेनें लोगों की सेवा में इन दिनों में उपस्थित नहीं होगी।