पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंफरीदाबाद. गर्मी से परेशान शहर के लोगों को शनिवार शाम को थोड़ी राहत मिली। दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। आसमान बादलों से घिर गया। शाम को करीब सात बजे धूल भरी आंधी शुरू हो गई। आंधी कुछ देर ही रही। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम के करवट बदलने से शाम ठंडी हो गई।
तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शाम को लोग मौसम का लुत्फ उठाने सड़कों पर टहलने के लिए निकल आए। मौसम विभाग के अनुसार अगले २४ घंटे में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इससे तापमान में आंशिक गिरावट भी दर्ज की जा सकती है। लेकिन गर्मी से अधिक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.