पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाप लूटने जा रहा था बच्ची की अस्मत, मां ने आकर बचाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद. सूरजकुंड की एक कॉलोनी में एक महिला अगर समय पर नहीं पहुंचती तो उसकी नाबालिग बेटी की अस्मत लुट जाती। समय पर पहुंचकर मां ने अपनी बेटी की जिंदगी बर्बाद होने से बचा ली। इतना ही नहीं महिला ने आरोपी को पकड़ा और उसको थप्पड़ मारकर काबू किया। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

कैसे हुई घटना
सूरजकुंड थाने में दर्ज कराए गए मामले में एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने बताया कि वह डीएलएफ में नौकरी करती है। कंपनी से उनकी शाम करीब साढ़े पांच बजे छुट्टी हुई। वह करीब छह बजे अपने घर पर पहुंची। घर पर उनकी सात साल की बेटी अकेली थी। जब वह घर पर पहुंची तो अंदर से दरवाजा बंद था और अंदर से जोर-जोर से रोने की आवाज आ रही थी। इतना ही नहीं अंदर खिड़की का भी पर्दा लगा हुआ था। उन्होंने दरवाजा तोड़ने का प्रयास शुरू किया। इसके बाद जोर लगाकर उन्होंने दरवाजे को खोल ही लिया। उन्होंने कमरे के अंदर देखा कि उनके मकान में किराए पर रहने वाला अशोक उनकी सात साल की बेटी के साथ तख्त पर लेटा हुआ है और बलात्कार करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने अशोक को पकड़कर खींचा। इसके बाद उसकी पिटाई की।
उन्होंने अशोक को काबू कर बेटी से बात की। उनकी बेटी ने बताया कि अशोक अचानक उनके कमरे में घुस गया और उसको तख्त पर लिटा लिया। इसके बाद उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश करने लगा। इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर सूरजकुंड थाना पुलिस की तरफ से एक टीम पहुंची। बच्ची व मां के बयान नोट किए गए। आरोपी को अरेस्ट कर इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।