पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धरती पर उतरे स्वर्ग के देवी देवता, धूमधाम से निकली साईं पालकी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फरीदाबाद. सूरजकुंड स्थित शिव मंदिर से गुरुवार को साईं बाबा की पालकी गाजे-बाजे के साथ निकली। इससे पहले साईं भक्तों ने मंदिर में पालकी की पूजा अर्चना की। पालकी इरोज गार्डन, विश्वकर्मा कॉलोनी, लकड़पुर आदि क्षेत्रों से निकली।

पालकी में भगवान शिव, श्रीकृष्ण की झांकियां, आदिवासी नृत्य और सजे हुए हाथी-घोड़े आकर्षण का केंद्र थे। इस दौरान समाजसेवी जयवीर भड़ाना ने कहा कि साईं भक्तों के सहयोग से यह पालकी दूसरी बार निकाली गई है। इस दौरान समाजसेवी किरण शर्मा, दीपू, श्यामदेव, पदम भड़ाना, विशाल गुप्ता, रवि गुप्ता, भारत, सोनू, मनीष यादव आदि मौजूद थे।



(आगे स्लाइड्स में देखें कुछ और झाकियां)