पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Severed Head Was Found Dead On October 7, Now Identification

7 अक्टूबर को मिली थी सिर कटी लाश, अब हुई शिनाख्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद. भूपानी थाने के अंतर्गत कटपुला पुल, आगरा कैनाल के किनारे झाड़ियों में 7 अक्टूबर को मिली सिर कटी लाश की शिनाख्त हो गई है। सीआईए भूपानी के इंचार्ज संजीव कुमार ने किशोरी की सिर कटी लाश की शिनाख्त कराई। किशोरी की शिनाख्त सलवार, चप्पलों, अंगूठी व अन्य कपड़ों से हुई है। अब पुलिस की टीम जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश कर देगी। इस बारे में मंगलवार को सीआईए भूपानी की टीम मृतका के परिजनों से मिली और छानबीन शुरू कर दी।
मवई गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने 7 अक्टूबर को पुलिस को सूचित किया कि एक किशोरी का शव कटपुला पुल के पास झाड़ियों में पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर एक 15 साल की किशोरी का सिर शव से अलग पड़ा हुआ था। सिर से चमड़ी गायब थी। किशोरी ने सूट सलवार पहने हुए थे। सीआईए भूपानी के इंचार्ज संजीव कुमार ने बताया कि किशोरी का नाम दनिष्ता था।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़िए पूरी खबर...