पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ये मासूम बता पा रही है सिर्फ अपनी मां का नाम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फरीदाबाद. थाना एसजीएम नगर अंतर्गत चिमनीबाई धर्मशाला के समीप से पुलिस ने एक लावारिस बच्ची (10 वर्ष) बरामद की है। बच्ची अपना नाम रिहाना माता का नाम शकीला बानो बता रही है, जबकि बच्ची अपने पिता व पता नहीं बता पा रही है।

एसजीएम नगर थाने के एएसआई बदन सिंह ने बताया कि बच्ची को फिलहाल आर्य कन्या सदन सेक्टर-15 में भिजवा दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर किसी भी व्यक्ति को इस बच्ची के बारे में जानकारी मिलें तो वह एसजीएम थाने में संपर्क करें ताकि इस लावारिस बच्ची को उसके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।

पुलिस को मिली बच्ची रिहाना।