पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुकान पर मारपीट, केस दर्ज नहीं होने पर लोगों ने किया हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(एनएच चार पांच की चौक पर दुकानदारों द्वारा लगाए गए जाम के दौरान सड़क पर जलता टायर।)
फरीदाबाद। कुछ दिन पहले टाउन नंबर 4/5 के चौक पर एक दुकान पर आकर हमला करने के मामले में पुलिस द्वारा केस दर्ज न किए जाने से क्षुब्ध होकर दुकानदारों ने रविवार दोपहर को हंगामा कर दिया। दुकानों को बंद कर दुकानदार चौक पर आ गए और जाम लगा दिया। मौके पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। मौके पर एसएचओ एसजीएम नगर आए। मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया गया।
क्या है मामला

टाउन नंबर-3 में रहने वाले पंकज भाटिया ने बताया कि टाउन नंबर 4- 5 चौक पर युनिवर्सल मोबाइल के नाम से उनकी दुकान है। गत सोमवार रात को एक युवक उनकी दुकान पर मोबाइल फोन ठीक कराने के आया था। इसी दौरान युवक व उनकी दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। अगले दिन मंगलवार दोपहर में उनकी पत्नी गीता भी दुकान पर थी और दुकान में सुरेश व हनी काम में लगे हुए थे। तभी दो गाड़ियों में सवार होकर कई युवक उनकी दुकान में आ गए। उन्होंने आते ही हमला बोल दिया। युवकों में एक दिन पहले मोबाइल ठीक कराने आने वाला युवक भी था।
शोर सुनकर आसपास रहने वाले दुकानदार आ गए। इसके बाद युवक मौके से फरार हो गए। हमलावर अपनी गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए थे। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया। इस मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। आरोप है कि पुलिस ने अभी तक केस दर्ज नहीं किया। पुलिस लगातार इस मामले को टालती रही। रविवार करीब ढाई बजे दुकानों को बंद कर दुकानदार रोड पर आ गए। इसके बाद पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और रोड जाम कर दिया।
जाम लगते ही एसजीएम नगर थाना एसएचओ शिव कुमार मौके पर आए। लोगों ने पुलिस को चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो थाने का घेराव किया जाएगा। इसके बाद एसएचओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसीपी एनआईटी ने भी पंकज को मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद दुकानदारों ने जाम खोल दिया। जाम के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।
आगे की स्लाइड में देखिए तस्वीर....