पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मां ने घोंटा ममता का गला, और फिर खुद को भी कर दिया मौत के हवाले

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फरीदाबाद. मम्मी ने पहले दीदी को मारा और फिर मेरा गला घोंटा। यह कहते ही बसेलवा कॉलोनी निवासी रविंद्र का पांच साल का बेटा फफककर रोने लगा। घटना की जानकारी दे रहे धनराज की मासूम आंखों में रात को वह खौफनाक मंजर घूम रहा था।उसे इस बात का इल्म नहीं कि उसकी मां और दीदी अब इस दुनिया में नहीं हैं। सहमे धनराज की गवाही इस केस में पुलिस काफी अहम मान रही है। वह घटना का एकमात्र चश्मदीद है।

मम्मी, दीदी कहां हैं

धनराज को बार-बार दीदी रुचिका और मम्मी की याद आ रही है। धनराज बार-बार दादा रामानंद से दीदी व मम्मी के बारे में पूछ रहा था लेकिन उसके मासूम सवालों का जवाब किसी के पास नहीं। धनराज कोरामानंद अपने साथ गांव ले गए हैं।