पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सूरजकुंड मेले में दिखेगा महिला सशक्तिकरण, 200 शिल्पकार करेंगे शिरकत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद. इस बार 28वां सूरजकुंड मेला कई मायनों में अनोखा होगा। इसमें रिकॉर्ड तोड़ करीब 20 देश भागीदारी कर रहे हैं। वहीं मेला सशक्तिकरण की अनूठी झलक भी यहां देखने को मिलेगी। प्रमुख तीनों पदों पर महिला अधिकारियों को तैनात किया गया है। इतना ही नहीं इस बार रिकॉर्ड 300 महिला शिल्पकारों के आने की उम्मीद है।
मेले में विशेष तौर पर महिलाओं के सुरक्षा को लेकर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इस बार मेले का थीम स्टेट गोवा है। कंट्री पार्टनर के रूप में श्रीलंका भागीदारी कर रहा है। विदेश से आने वाले शिल्पकारों में महिलाओं की संख्या अधिक होगी। सार्क देशों ने मेले में शिरकत करने की हरी झंडी दे दी है। श्रीलंका से आ रहे शिल्पकारों के दल में करीब दो दर्जन महिला शिल्पकार है।
300 महिला शिल्पकारों करेंगी शिरकत : मेले में इस बार 300 महिला शिल्पकारों के शिरकत करने की उम्मीद है। हैंडलूम व हैंडीक्राफ्ट डिपार्टमेंट भारत सरकार द्वारा जारी राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय शिल्पकारों की सूची में भी महिलाओं का दबदबा है। करीब 125 ऐसे महिला शिल्पकार भाग ले रही हैं। जिन्हें भारत सरकार और अन्य राज्यों द्वारा पुरस्कृत किया गया है। मेले में महिला शिल्पकारों की भागीदारी बढ़े। इसके लिए हर साल इन्हें प्रोत्साहित किया जाता है। सेल्फ ग्रुप चलाने वाली महिला संगठनों को भी स्टॉल देने में प्राथमिकता दी जाती है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर.....