पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Surajkund Mela designed Decks, Mini World's Picture Will Emerge From February 1

सूरजकुंड मेला सज कर तैयार, 1 फरवरी से उभरेगी मिनी वर्ल्ड की तस्वीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद. अरावली की गोद में स्थित सूरजकुंड में 1 फरवरी से मिनी वर्ल्ड की तस्वीर उभरेगी। भारत सहित विभिन्न देशों की कला, संस्कृति, शिल्प व खान-पान से सैलानी रूबरू होंगे। गुरुवार को गोवा व श्रीलंका के कारीगरों ने फाइनल टच देकर मेला परिसर को प्राधिकरण को सौंप दिया। शुक्रवार को आला अधिकारी मेला परिसर का भ्रमण करेंगे। 1 फरवरी से रंगारंग कार्यक्रम के बीच मेले का शुभारंभ होगा। यह मेला 15 दिनों तक चलेगा।
शिल्पकारों के आने का सिलसिला शुरू
शिल्पकारों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित शिल्पकार को स्टॉल आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। ओपन स्पेस में भी बड़ी संख्या में शिल्पकारों को मौका मिलेगा। जिनका नाम सूची में नहीं है। उन्हें ओपन में मौका मिल सकता है। आमंत्रित देशों के विदेशी कलाकार शुक्रवार को दोपहर 2 बजे तक पहुंचेंगे।
स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़िए पूरी खबर...