पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Surajkund Mela Will Receive 24 Hours Of Electricity A News Faring In Preparation

सूरजकुंड मेले को मिलेगी 24 घंटे बिजली, खबर में जानें कैसी चल रही तयारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद. अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले को 24 घंटे बिजली सप्लाई देने के लिए निगम ने पूरी प्लानिंग कर ली है। इसके तहत सूरजकुंड एरिया में बिजली लाइनों की मेंटिनेंस करा दी गई है। सबस्टेशनों की भी मरम्मत कर तैयार किया गया है। इसके अलावा मेले को बिजली सप्लाई देने के लिए अलग से 400-400 केवीए के दो अस्थाई ट्रांसफार्मर भी लगाए गए हैं। जिससे पूरे मेले को 24 घंटे बिजली सप्लाई दी जा सके।
निगम की तैयारी
मेले को लेकर सूरजकुंड में लगे ट्रांसफार्मरों व बिजली लाइनों की मेंटिनेंस कर दी गई है। जिससे इनमें कोई खराबी न आए। इसके अलावा निगम ने यहां 400-400 केवीए के दो अस्थाई ट्रांसफार्मर लगाए हैं। इनसे एक से 15 फरवरी तक मेले को सप्लाई दी जाएगी। यदि निगम के स्थाई सिस्टम में कुछ गड़बड़ी होती है तो इन ट्रांसफार्मरों से मेले को बिजली सप्लाई की जाएगी।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़िए पूरी खबर...