पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को पढ़ाया आचार संहिता का पाठ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद। विधानसभा चुनाव को लेकर डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय सिंह दहिया ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से चुनाव सम्पन्न कराने की दिशा में चुनावी आचार संहिता की पालना की जाए। लघु सचिवालय में विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदर्श चुनाव आचार संहिता बारे चर्चा की।
जनसभा स्थलों, प्रचार प्रसार सामग्री का डिस्पले करने के लिए निर्धारित किए गए स्थान, राजनीतिक दलों व अभ्यर्थियों द्वारा वाहनों और लाउडस्पीकरों से सम्बन्धित अनुमति लिए जान के बारे में सिंगल विंडो प्रणाली के बारे में जानकारी देते हुए दहिया ने रिटर्निंग अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अभ्यर्थियों के चुनाव खर्चे का विवरण, चुनाव खर्चे से सम्बन्धित निर्धारित की गई विभिन्न दरें, विज्ञापन के लिए प्रदान किए जाने वाले प्रमाण पत्र, अभ्यर्थियों द्वारा खोले जाने वाले बैंक खातों के बारे में जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आवश्यक जानकारियां दीं।
बैठक में उपजिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अंतिल, पृथला के रिटर्निंग अधिकारी व हुडा के संपदा अधिकारी सतपाल सिंह, फरीदाबाद एनआईटी के रिटर्निंग अधिकारी व एडीसी दिनेश यादव, बडख़ल के रिटर्निंग अधिकारी व फरीदाबाद के एसडीएम महाबीर सिंह, बल्लभगढ़ के रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम मुकुल कुमार, फरीदाबाद के रिटर्निंग अधिकारी व जिला राजस्व अधिकारी कुलबीर ढाका तथा तिगांव के रिटर्निंग अधिकारी व डीडीपीओ नरेश पंकज मौजूद थे।
मतदान जागरूकता को लेकर छात्रों ने निकाली रैली
राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यम विद्यालय ओल्ड फरीदाबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों ने जूनियर रेडक्रास के सहयोग से जागररूकता रैली निकाली। इसके जरिए लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को समझाया गया कि वह निष्पक्ष होकर व बिना किसी बहकावे में आए अपने मताधिकार का प्रयोग करें। तहसीलदार राज सिंह व प्राचार्य संदेश सोलंकी ने छात्रों की वोटर जागो रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली का संयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रविंद्र मनचंदा ने किया। उन्होंने एवं डा. रुद्र दत्त शर्मा व रूप किशोर शर्मा ने रैली का नेतृत्व किया। छात्रों ने स्लोगन लिखी तख्तियां लोकतंत्र की यही पुकार मतदान करें हर बार, वोट की ताकत पहचाने, अपनी पसंद की सरकार बना लें। ऐसे ही संदेश के साथ ओल्ड फरीदाबाद, अनाज मंडी, सर्राफा मार्केट, मुख्य बाजार से होते हुए निकली। छात्र स्वयंसेवकों ने युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर सत्य प्रकाश दलाल, संदेश सोलंकी, एनएसएस इकाई एवं छात्र स्वयं सेवकों की राष्ट्रीय महत्व के कार्यों में सहयोग के लिए सराहना की।
(फोटो- ओल्ड फरीदाबाद में मतदान के मतदाता को जागरूक करने के लिए रैली निकालते बच्चे।)