पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टेलीफोन आॅपरेटर को नौकरी से निकालने के विरोध फूटा गुस्सा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद। जिले के विभिन्न बिजली शिकायत केंद्रों पर लगे 88 से अधिक टेलीफोन आॅपरेटर को नौकरी से निकालने के विरोध में कर्मचारी यूनियन मैदान में उतर आई। बिजली कर्मचारियों ने मंगलवार को सेक्टर-23 स्थित एसई कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने एसई कार्यालय का घेराव कर जमकर हंगामा किया। उन्होंने एसई को ज्ञापन सौंपा। छंटनी किए गए सभी कर्मियों को नौकरी पर रखने की मांग की।

ड्यूटी पर नहीं लिया तो आंदोलन
प्रदर्शन की अध्यक्षता ऑल हरियाणा पावर काॅरपोरेशन के सर्कल सचिव लज्जाराम ने की। उन्होंने निगम के इस फैसले का विरोध किया। यूनियन के महासचिव सुभाष लांबा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल एसई मुकेश गुप्ता से मिला। उन्होंने छंटनी किए गए सभी कर्मचारियों को बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि इस प्रदर्शन के बाद भी निगम ने टेलीफोन आॅपरेटरों काे ड्यूटी पर वापस नहीं लिया तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। एसई ने प्रतिनिधिमंडल काे आश्वासन दिया कि यूनियन की भावनाओं के अनुरूप प्रबंध निदेशक से बात की जाएगी। तब तक टेलीफोन ऑपरेटर ड्यूटी करते रहेंगे। प्रतिनिधिमंडल में सुभाष लांबा, लज्जाराम, रामचरण, रामभरोसे, अशोक कुमार, परमाल सिंह, रूपराम तेवतिया व मनोज जाखड़ मौजूद थे।

बिना नोटिस दिए अचानक निकाले
कर्मचारी नेता लज्जाराम ने बताया कि नवंबर 2012 में उपभोक्ताओं को बिजली की खराबी व अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी देने के लिए बिजली शिकायत केंद्रों पर 88 आॅपरेटर को लगाया गया था। ये आॅपरेटर शिकायत लिखने उपभोक्ताओं को बिजली खराब होने पर इसकी जानकारी देने का कार्य कर रहे हैं। उपभोक्ताओं को भी इससे काफी सुविधा मिलती है। लेकिन बिना किसी नोटिस दिए कार्यकारी अभियंताओं ने उपमंडल अधिकारियों को आॅपरेटर को नौकरी से हटाने के मौखिक आदेश दिए हैं। इसके बाद मंगलवार को इन आपरेटरों को ड्यूटी पर नहीं लिया गया। इससे खफा आॅपरेटरों को प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। लांबा ने कहा कि यदि इन आॅपरेटरों काे निकाल दिया गया, तो सबसे अधिक नुकसान उपभोक्ताओं को होगा। क्योंकि अभी सभी अपनी शिकायत इन्हीं केंद्रों पर दर्ज कराते हैं। ऐसे में इनके न होने से उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ जाएगी।
प्रदर्शन को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव युद्धवीर खत्री, अशोक कुमार, विजय देव, फूलमन, राम प्रसाद, कृष्ण कुमार, मस्तराम समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
फोटो- सेक्टर 23 बिजली निगम कार्यालय पर प्रदर्शन करते कर्मचारी।