पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डीसी ने अधिकारियों को पढ़ाया चुनाव आचार संहिता का पाठ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद। 15 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से कराने के उद्देश्य एवं आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करने व कराने को लेकर नियमों की जानकारी देने के लिए डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय सिंह दहिया ने रविवार को अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कर्मियों को भी आचार संहिता की जानकारी देते रहें
उन्होंने कहा सभी रिटर्निंग अधिकारी अपने-अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत समय-समय पर संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों, ड्यूटी मजिस्ट्रेट्स, सुपरवाइजर्स, माइक्रोऑब्जर्वर, पोलिंग पार्टियों के सदस्यों तथा मतगणना स्टाफ को भी प्रशिक्षण देते समय आदर्श चुनाव आचार संहिता के नियमों के बारे में अवगत कराते रहें। दहिया ने अधिकारियों को विधानसभा चुनाव पूरी तरह स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।
बैठक में जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी एडीसी दिनेश यादव, एसडीएम फरीदाबाद महाबीर प्रसाद, एसडीएम बल्ल्भगढ़ मुकुल कुमार, हुडा के संपदा अधिकारी सतपाल सिंह, जिला राजस्व अधिकारी कुलबीर सिंह ढाका तथा जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेश पंकज के अलावा नगराधीश गौरव अंतिल, नगर निगम की सचिव मनीषा शर्मा, रोडवेज के महाप्रबंधक बीर सिंह कालीरमण तथा क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण के सचिव सतबीर सिंह मान, फरीदाबाद के तहसीलदार आरके गर्ग, बल्लभगढ़ के तहसीलदार नरेश जोवल, फरीदाबाद के खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी रमेश मुखीजा, उद्योग विस्तार अधिकारी गोबिंद राम शर्मा व भीम सिंह, डीसी कार्यालय अधीक्षक महेश शर्मा तथा चुनाव तहसीलदार प्रह्लाद सिंह सहित जिले के संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।

अधिकारियों को क्या करना है

दहिया ने अधिकारियों से कहा कि वे प्रशासनिक व चुनाव संबंधी कार्य प्रणाली का संचालन आदर्श चुनाव आचार संहिता के नियमानुसार ही करें। उन्होंने कहा जनसम्पत्ति निरूपण अधिनियम का जिले में सख्ती से कार्यान्वयन जरूरी है। चुनाव में खड़े होने वाले सभी उम्मीदवारों व राजनीतिक दलों द्वारा रैलियों का आयोजन तथा बैनर, पोस्टर व होर्डिंग्स आदि का प्रदर्शन अनुमति लेने के बाद ही निर्धारित स्थानों पर ही किया जाए। अन्यथा किसी भी उम्मीदवार अथवा सम्बन्धित राजनीतिक दलों के विरुद्ध आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की कार्रवाई तुरंत अमल में लाई जाए।
डीसी ने कहा जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी अपने कार्यालय में स्थापित एकल खिड़की सेवा के माध्यम से उम्मीदवारों को दी जाने वाली किसी भी प्रकार की जरूरी अनुमति देने के बाद इस पर निगरानी भी रखें। उल्लेखित पंजीकरण नंबर वाले वाहनों की अनुमति मिलने के बाद ही किसी भी उम्मीदवार द्वारा अपने चुनाव प्रचार में प्रयोग किए जाने वाले अन्य किसी भी वाहन को रिटर्निंग अधिकारी द्वारा जब्त कर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए।
(फोटो- सेक्टर-12 लघु सचिवालय में अधिकारियोंे की बैठक को संबोधित करते डीसी विजय सिंह दहिया।)