फरीदाबाद। कॉमन सिटीजन ऑफ इंडिया (सीसीआई) की 124वीं बैठक ओल्ड रेलवे स्टेशन पर हुई। बैठक सामाजिक सरोकार के मुद्दों पर संवेदनशील रूख बनाए रखने का आह्वान किया गया। जिससे सभी नागरिकों को अपने कर्तव्यों के प्रति संवेदनशील बनाया जा सके। इसके बाद सदस्यों ने स्टेशन की सफाई की। प्लेटफार्म दो पर अभियान चलाया गया। यात्रियों के बीच लिफाफे बांटे गए।
उन्हें घर व आसपास अभियान चलाने का अनुरोध किया। स्टेशन मास्टर केसी मीणा, सहायक स्टेशन मास्टर राम खिलावन व रेलवे अधिकारी रमाकांत मिश्रा ने सहयोग दिया। सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने की अपील की।
मैच के लिए चलाया था अभियान
सीसीआई ने एक माह पूर्व राजा नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय मैच कराने के लिए हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की थी। रविवार को फिल्मी हस्तियों के बीच मैच होेने से एक बार भी इस स्टेडियम का रुतबा लौट आने की उम्मीद जगी है। बैठक में प्रयास की सदस्यों ने सराहना की। इस तरह के जनसमुदाय से मुद्दे उठाते रहने पर बल दिया गया।
स्टूडेंट्स ने भी चलाया अभियान
छात्रों ने भी यात्रियों को गंदगी न फैलाने के लिए जागरूक किया। मूंगफली आदी के छिलके डालने के लिए लिफाफा दिया गया। कालेज गोइंग स्टूडेंट्स का जज्बा नाम से ग्रुप है। वे लोगों को सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए प्रेरित करते हैं। अजय चौधरी ने बताया कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
इस मौके पर सीसीआई की आेर अंशु नागपाल, केएल वर्मा, समजीत कलां, रविन्द्रण, आरएम नायडू, रमेश चौधरी, राजेंद्र भड़ाना, धनंजय कुमार, आलोक रंजन, मनीष शर्मा, उमा रानी, मैडम राधे, उज्जवल कुमार, किशोरी लाल, राकेश कुमार थपलियाल, आलोक शर्मा, सरदार देवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।