पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेप का आरोपी कोर्ट की चौथी मंजिल से कूदा, कोर्ट ने जेल भेजने का दिया था आदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद। रेप के मामले में नामजद एक आरोपी सोमवार की शाम करीब 5 बजे सेक्टर-12 स्थित कोर्ट की चौथी मंजिल से कूद गया। तुरंत आरोपी को बीके अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दे दिए थे।
रेप का केस है दर्ज
सदर बल्लभगढ़ थाने में 2 दिसंबर 2014 को दर्ज कराए गए एक मामले में बताया गया है कि 21 वर्षीय गोविंद कैली गांव में किराए पर रहता था। वह मूल रूप से जालंधर का रहने वाला है और कैली गांव में एक फैक्ट्री में काम करता था। 1 दिसंबर को वह कैली गांव की एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर जालंधर भगा गया। पुलिस ने 2 दिसंबर को मामला दर्ज कर आरोपी गोविंद को सोमवार को जालंधर से अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने नाबालिग किशोरी को भी बरामद कर लिया।
सोमवार को सदर बल्लभगढ़ थाने से एएसआई बच्चू सिंह गोविंद को पेश करने के लिए जेएमआईसी मोनिका की कोर्ट में लाया था। इसी कोर्ट में पुलिस ने नाबालिग के 164 के कलमबद्ध बयान दर्ज कराए। बयान आरोपी के खिलाफ बताए जा रहे हैं। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी को नीमका जेल न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दे दिए थे।
पुलिस उसे नीमका जेल ले जाने वाले कागज तैयार कर रही थी, तभी करीब 5 बजे वह कोर्ट की चौथी मंजिल से कूद गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। वह तुरंत नीचे आए। नीचे गोविंद तड़प रहा था। उसे तुरंत अस्पताल में एडमिट कराया। बच्चू सिंह का कहना है कि संभावना है कि वह नीमका जेल जाने के कारण परेशान हो गया। उसके खिलाफ बयान दिए जा चुके थे। समाचार लिखे जाने तक आरोपी ने बयान नहीं दिए थे।
धार्मिक स्थल में ले जाकर बच्ची के साथ छेड़छाड़
सेक्टर-55 थाने के तहत एक गांव के धार्मिक स्थल के अंदर 10 साल की बच्ची के साथ चाकू की धमकी के नाम पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। सेक्टर-55 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर-55 थाने के तहत एक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार शाम को उन्होंने अपनी दस साल की बेटी को 2 हजार रुपए देकर दुकान का सामान लेने भेजा था। उनकी बेटी काफी देर होने के बाद भी घर नहीं आई।
वह बेटी की तलाश में चले गए। उन्होंने बेटी को तलाश करने के लिए आवाज लगाई। तभी एक युवक एक धार्मिक स्थल के अंदर से भागता हुआ बाहर आया। अंदर से उनकी बेटी ने शोर मचाया। बेटी धार्मिक स्थल के अंदर चिल्ला रही थी। उनकी बेटी काफी घबराई हुई थी और कांप रही थी।

उनकी बेटी ने उनको बताया कि जब वह दुकान पर सामान लेने जा रही थी तभी एक युवक वहां आ गया। उसने उसका मुंह अपने हाथ से बंद कर दिया और उसे एक धार्मिक स्थल के अंदर ले गया। इसके बाद युवक ने उसके कपड़े उतार दिए और धमकी दी। युवक ने उससे कहा कि अगर शोर मचाया और किसी को कुछ कहा तो चाकू से मार दुंगा। इसके बाद युवक ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। वह और उनके पड़ोसी युवक के पीछे भागे। कुछ ही दूरी पर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी का नाम महिपाल निवासी गट्टी पलवल बताया। इसके बाद उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया गया।
(फोटो- अदालत से कूदने वाला कैदी बीके अस्पताल में उपचाराधीन।)