पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • "The End Of Inflation And Corruption Of BSP Election Issue '

'महंगाई व भ्रष्टाचार का खात्मा बसपा का चुनावी मुद्दा'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद. महंगाई व भ्रष्टाचार का खात्मा बसपा का मुख्य चुनावी मुद्दा होगा। यह बात फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी पंडित राजेंद्र शर्मा ने कही। वे पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांव बघौला में ग्रामीणों की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे थे। शर्मा ने कहा बसपा उत्तरप्रदेश के पैटर्न पर हरियाणा में जनकल्याणकारी नीतियां लागू करेगी। उसका लोकसभा और इसके बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में महंगाई व भ्रष्टाचार का खात्मा मुख्य मुद्दा होगा। उन्होंने कहा आज महंगाई व भ्रष्टाचार से हर वर्ग आहत है। लोग कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से तंग हैं।
उन्होंने कहा लोगों को महंगाई व भ्रष्टाचार से निजात दिलाना बसपा का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने कभी फरीदाबाद के विकास की आवाज लोकसभा में नहीं उठाई। बल्कि वह कोरे आश्वासन देकर लोगों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा चुनाव नजदीक आता देख कांग्रेस लोक लुभावने वादे कर रही है। लेकिन अब जनता उनके झूठे वादों में आने वाली नहीं है।
उन्होंने कहा बसपा ही एकमात्र पार्टी है, जो उनके हितों की रक्षा कर सकती है। इसलिए जनता आगामी चुनाव में जनता पूर्ण बहुमत से बसपा को सत्तासीन करेगी। शर्मा ने कहा प्रदेश में बसपा की सरकार आने पर फरीदाबाद में बड़ी-बड़ी कंपनियां स्थापित कर युवाओं को रोजगार देने का काम किया जाएगा। इसके अलावा लोगों को बिजली, पानी, सीवरेज व सड़कें जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ जिले के विकास को नई गति प्रदान की जाएगी।
इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक जुगल किशोर व गोविंदराम आदि ने शर्मा का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर वरिष्ठ बसपा नेता टेकचंद शर्मा, आरडी सागर, श्रीकिशन पहलवान, आरसी गौड़, राजेश देवली, सुरेंद्र दयालपुर, कुलदीप शर्मा आदि मौजूद थे।