पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • The Police Failed To Arrest Councilor Red

डबुआ गोलीकांड: पार्षद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मारी रेड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी ए ब्लॉक में दुकानदार पंकज को 24 नवंबर को गोली मारने वाले मामले में नगर निगम के वार्ड नंबर-10 के पार्षद व इनेलो विधायक नगेंद्र भड़ाना के चाचा महेश मणी की गिरफ्तारी के लिए रेड शुरू हो गई है। अरेस्ट वारंट की अवधि जनवरी तक है। इसके बाद पुलिस को दोबारा वारंट जारी कराना होगा। पुलिस के मुताबिक आरोपी भूमिगत हो गया है।
गिरफ्तारी के प्रयास काफी तेज हो गए हैं। इस मामले में बड़ी बात यह सामने आई है कि आरोपियों ने कई दिन पहले पार्षद के नाम का खुलासा कर दिया था लेकिन पुलिस नाम को उजागर करने में हिचक रही थी। पूर्व मंत्री शिवचरण लाल शर्मा द्वारा सीपी दफ्तर पर जोरदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुलिस पर दबाव पड़ा। तब जाकर तीन आरोपी अरेस्ट हुए। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस ने यह नहीं बताया था कि इस मामले में किसी और का भी हाथ है।

याद रहे कि इस मामले में अरेस्ट किए गए आरोपियों से पूछताछ के बाद पार्षद महेश मणी के खिलाफ साजिश रचने का (धारा 120बी) मामला दर्ज किया गया है। पार्षद के खिलाफ पुलिस ने अरेस्ट वारंट जारी कराए जा चुके हैं। अब पुलिस पर पार्षद को अरेस्ट किए जाने का दबाव भी बढ़ गया है।
पंकज निवासी मकान नंबर-407, डबुआ कालोनी ने सारन थाने में दी शिकायत में बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान नरेश उर्फ नारा निवासी गांव नवादा कोह ने उनके घर पर आकर उनको जान से मार देने की धमकी दी थी। पंकज के अनुसार नरेश उससे रंजिश पाले हुए था। धमकी देने के बाद हमलावरों ने 24 नवंबर को पंकज को इनकी दुकान पर आकर गोली मार दी। एक गोली पंकज शर्मा की छाती व दूसरी गोली इनकी जांघ के ऊपर लगी। गोली की आवाज सुनकर परिजन व पड़ोसी दौड़े। तीनों आरोपियों के नाम अरुण, नितिन व नरेश हैं। तीनों नवादा कोह गांव के हैं।
^पार्षद को गिरफ्तारी करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द आरोपी अरेस्ट होगा। फिलहाल इसके पीछे मुखबिर लगा दिए हैं। फिलहाल आरोपी फरार हो चुका है।
अनिरुद्ध कुमार, एसआई, चौकी इंचार्ज, डबुआ कॉलोनी