(पलवल में लगी आग से जला सामान।)
पलवल। रसूलपुर रोड पर बिजली की हाइटेंशन तार टूटने से वहां लगे एक एटीएम में आग लग गई। एटीएम के साथ लगती एक पेंट की दुकान भी आग की चपेट में आ गई। आग से पेंट की दुकान सहित आसपास के दुकानदारों का काफी नुकसान हो गया। फॉयर ब्रिगेड की गाड़ी ने आकर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार पलवल निवासी पुरुषोत्तम खंडेलवाल की रसूलपुर रोड पर पेंट की दुकान है। उनकी एक दुकान में बैंक का एटीएम भी लगा हुआ था। सुबह करीब 5 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी दुकान व साथ में लगे एटीएम में बिजली की हाइटेंशन तार के टूटने से आग लग गई है।
सूचना पाकर वे मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनकी दुकान में लगा एटीएम पूरी तरह से जल गया है। दुकान के आगे का पूरा हिस्सा जल गया। दुकान आग लगने से काली हो गई। उनके पड़ोस में रामस्वरूप की हलवाई की दुकान है। उनकी भी बिजली की वायर, तिरपाल, काउंटर जल गया। उनके अनुसार दुकान में आग लगने से करीब 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
बिजली निगम के जेई किशनचंद के अनुसार ओवर लोडिंग के कारण बिजली की तार टूटी है। बिजली की लाइन के नीचे जितनी भी दुकानें या मकान बने हुए हैं। उन सभी को विभाग की ओर से पहले ही नोटिस दिया जा चुका है।
आगे की स्लाइड में देखिए तस्वीरें...