पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मनचलों की हरकत पर होगी ‘तीसरी आंख’ की नजर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फरीदाबाद. कॉलेजों में और सुरक्षा व्यवस्था और चौकस होगी।इसके लिए कॉलेजों में अब सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह आदेश शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने दिया है। शहर के ज्यादातर प्राइवेट कॉलेजों में कैमरे लगे हैं। लेकिन अब सरकारी कॉलेजों में भी कैमरे लगाने होंगे।यह कैमरे कॉलेज के अंदर तो लगेंगे ही मेन गेट पर भी लगाए जाएंगे।इतना ही नहीं महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इनके लिए 24 घंटे चलने वाली हेल्पलाइन भी शुरू की जाएगी।

बता दें कि फरीदाबाद में स्पेशल महिला हेल्पलाइन 1091 शुरू की जा चुकी है लेकिन जागरूकता के अभाव में इसे महिलाएं प्रयोग नहीं कर रही हैं।

बनेंगी यौन उत्पीड़न कमेटियां

कॉलेजों में एक यौन उत्पीड़न कमेटियों का गठन किया जाएगा। इसमें कॉलेज की लड़कियों को भी प्रतिनिधि बनाया जाएगा। यह कमेटी छात्राओं की सुरक्षा से संबंधित मामलों पर पैनी नजर रखेगी। छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कसने या छेड़छाड़ करने के आरोप में छात्र व शिक्षक की शिकायत की जाती है, तो कमेटी मामले की जांच करेगी और इसकी रिपोर्ट संस्था के मुखिया को सौंपेंगी। दोषी पाए जाने पर शिक्षक हो या फिर छात्र दोनों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी। छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए स्लोगन वाले पोस्टर भी लगाए जाएंगे।

छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कॉलेज में 16 कैमरे लगाए जा चुके हैं लेकिन मेन गेट पर सीसीटीवी कैमरा नहीं है। एजूकेशन मिनिस्टर के आदेश की जानकारी मिली है।जल्द कॉलेज के गेट के बाहर कैमरे लगा दिए जाएंगे। अब कॉलेज के बाहर भी युवकों की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।

-वीआर शास्त्री, उपप्राचार्य, तिगांव कॉलेज

किया शर्मसार

केस 1

11 फरवरी 2013 को सारन थाने के तहत नंगला एन्क्लेव पार्ट 1 में स्कूल के पास दो छात्राओं पर एक युवक ने तेजाब फेंका। मामला दर्ज लेकिन अभी तक इस मामले में आरोपी का सुराग तक नहीं लगा।

केस 2

2012 में सेक्टर-16ए स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज के सामने से कार सवार युवकों ने एक युवती का किया अपहरण और इसके बाद चलती कार में किया रेप।

स्कूल-कॉलेजों में अक्सर छात्राएं शिकायत करने से कतराती हैं। यदि सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे तो ऐसे मनचले छात्र खुद ही पकड़ में आ जाएंगे। इतना ही नहीं कॉलेज के मेन गेट पर जरूर कैमरे होने चाहिए।

-आशा शर्मा, प्रधान, आरडब्ल्यूए सेक्टर-37

कॉलेज के मेन गेट के बाहर कैमरे लग जाने से छात्राएं और भी अधिक सुरक्षित हो जाएंगी। यह अच्छा आदेश हैं। इसे जल्द अमल में लाया जाएगा।

बलराज सिंह, डीसी