फरीदाबाद. सीआईए बदरपुर बॉर्डर द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों से रिमांड के दौरान तीन बाइकें बरामद कर ली हैं। जानकारी देते हुए एसीपी सुमित कुमार ने बताया कि सीआईए बदरपुर बॉर्डर के सब इंस्पेक्टर संदीप मोर ने 23 जनवरी को फखरू निवासी नल्लड थाना नूंह जिला मेवात, खुर्शीद निवासी नरवाडी थाना नूंह जिला मेवात को नूंह मेवात से गिरफ्तार किया था।
रिमांड पर पूछताछ के दौरान 3 मोटरसाइकिलें बरामद की जा चुकी हैं। इनके द्वारा कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोरी की एक वारदात को भी अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस टीम अब इनसे चोरी की बाइक भी बरामद करेगी। एसीपी के अनुसार आरोपियों को अरेस्ट करने में एएसआई जमील खान की अहम भूमिका रही।
इसके अलावा सीआईए सेक्टर-56 की टीम के सब इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार ने गौरव निवासी पर्वतीया कॉलोनी को 26 जनवरी को अरेस्ट किया। उसके पास से पुलिस टीम ने एक सप्लेंडर मोटरसाइकिल को बरामद किया है। एसीपी के अनुसार इस कार्य में सीआईए स्टाफ की तरफ से एएसआई मोहम्मद उमर की अहम भूमिका रही।
चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार
एसीपी सुमित कुमार ने बताया कि सीआईए डीएलएफ के सब इंस्पेक्टर राजदीप सिंह मोर ने अंजीर हुसैन उर्फ बबलू, विम उर्फ राजा निवासी इस्माइलपुर मोहल्ला अलीगंज जिला दक्षिणी दिनाजपुर वेस्ट बंगाल, आविद उर्फ साबिर किशनगंज बिहार को अरेस्ट किया। इन पर 27 अक्टूबर 2013 को सेक्टर-31 में चोरी का मुकदमा दर्ज था। पुलिस टीम अब इनसे चोरी किए गए जेवर बरामद करने का प्रयास कर रही है।