पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बर्खास्त हो आप सरकार: कलराज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद कलराज मिश्र ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में आजादी के बाद ऐसा पहली बार देखने को मिला है जब कोई सरकार सड़क पर आकर धरने पर बैठी हो। लोग मुख्यमंत्री से मिलने के लिए सड़कों पर खड़े रहते हैं और मुख्यमंत्री छत पर चढ़ जाते हैं। मिश्र ने केंद्र सरकार से केजरीवाल सरकार को बर्खास्त करने की तुरंत सिफारिश करने की मांग की।
भाजपा सांसद ने कहा कि सर्वे एजेंसियों द्वारा पेश की जा रही संख्या से कहीं अधिक लोकसभा सीटें हासिल कर एनडीए 272 के जादुई आंकड़े से भी ज्यादा आगे जाएगा। मिश्र अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पं. तेजप्रकाश भारद्वाज के सेक्टर-11 स्थित निवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, आज देश के हर कोने में हर वर्ग के बीच सिर्फ मोदी के संदर्भ में ही चर्चा चल रही है।
समाज का प्रत्येक वर्ग तहेदिल से मोदी को स्वीकारोक्ति दे चुका है। समाज का प्रत्येक वर्ग अब यही मानकर चल रहा है कि देश का भविष्य मोदी के हाथों में ही सुरक्षित है। उन्होंने कहा, भाजपा हिंदी भाषी क्षेत्रों के अलावा दक्षिण के राज्यों में भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। दक्षिण के राज्य भी एनडीए सरकार बनाने में सहयोग करेंगे। मिश्र ने कहा कि यूपी के लोग इस बार के लोकसभा चुनाव में पिछले सारे रिकार्ड ध्वस्त कर देंगे। इस बार भाजपा 57 से भी अधिक लोकसभा सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में इस बार भाजपा, बसपा व सपा के बीच त्रिशंकु मुकाबला होगा।
इस मुकाबले में कांग्रेस कहीं भी नजर नहीं आएगी। मुजफ्फरनगर दंगों को उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा प्रायोजित दंगे करार देते हुए मिश्र ने कहा, अगर सरकार समय रहते कानून व्यवस्था की स्थिति को संभाल लेती तो इतने बडे स्तर पर दंगा नहीं भड़कता। इस मौके पर नरेंद्र गुप्ता, हरीश कुलैना जिला सचिव, ज्ञानदेव वत्स, टिपरचंद, श्याम सुंदर शर्मा, मूलचंद पाराशर, विजय शर्मा, डीपी शर्मा, कुलदीप अरोड़ा, केवी दुबे, दीपचंद वशिष्ठ, प्रेमचंद, गिर्राज दत्त गौड़, केसी शर्मा, धर्मदत्त शर्मा, रामदत्त, दीपक भाटिया आदि मौजूद थे।