फरीदाबाद। नेशनल हाइवे स्थित बघौला गांव के पास सोमवार को एक ऑटो को फोरव्हीलर ने टक्कर मार दी। इससे आटो पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बल्लभगढ़ स्थित खंडावली निवासी रमजान ने पुिलस को दी शिकायत में कहा है कि उनके भाई माजिद की लडक़ी गुलफासा की ददिया सास की मौत होने पर वे तथा परिजन महक, जुलेबा, आजाद, मुबील, मोहराज, माजिद, हसीना, समीना, मेहराज, अनीसा, बानो, मुबीना, सबीना, रामजानो, अशरफी, बीना ऑटो से नीमका गए थे। वहां से लौटते समय जब ऑटो बघौला गांव के पास पहुंचा तो फोरव्हीलर ने टक्कर मार दी। इससे माजिद व हसीना की मौत हो गई। जबकि अन्य सभी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बाइक और गाड़ी की भिड़ंत में पति की मौत पत्नी-बेटी घायल
होडल| नेशनल हाइवे पर बावरी मोड़ के निकट रांग साइड आ रही गाड़ी से बाइक भिड़ गई। इससे बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि पत्नी व छह महीने की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शव को पलवल के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पलवल निवासी नरेंद्र पत्नी राधा व बच्ची याचिका के साथ बाइक से होडल की ओर आ रहे थे। बावरी मोड़ के पास गलत दिशा से आ रही पिकअप गाड़ी में उनकी बाइक भिड़ गई। हादसे में नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राधा व याचिका गंभीर रूप से घायल हो गए।
लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। उसने मौके पर पहुंचकर घायल मां-बेटी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
सड़क हादसे में महिला की मौत, तीन घायल
नेशनल हाईवे स्थित अग्रवाल कालोनी के निकट सोमवार दोपहर सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि तीन घायल हो गए। इन्हें पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में एक की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार होडल निवासी गंगा देवी अपने साथ शीला व भरतपुर राजस्थान निवासी प्रिया व उसके चार वर्षीय बच्चे युवराज को लेकर सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान कोसीकलां की ओर से स्पीड में आए वाहन ने टक्कर मार दी। इससे सभी घायल हो गए। हादसे के बाद चालक गाड़ी सहित फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंगादेवी ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों के अनुसार घायल शीला की हालत भी गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।