पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजीव गांधी खेल : अंडर-16 ब्लॉक स्तरीय खेलों में लड़कों ने दिखाया दम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद। जिला खेल विभाग द्वारा राजीव गांधी खेल अभियान के तहत अंडर-16 लड़कों के ब्लॉकस्तरीय खेलों का आयोजन सोमवार को हुआ। इसमें दोनों ब्लॉक में 600 लड़कों ने दम-खम दिखाया। सभी खेलों में परिणाम मिला-जुला रहा। लेकिन अधिकतर खेलों में फरीदाबाद ब्लॉक से खेड़ीकलां व बड़ौली और बल्लभगढ़ ब्लॉक में गढ़खेड़ा गांव के खिलाड़ियों ने बाजी मारी। फरीदाबाद ब्लॉक में एथलेटिक्स खेलों से प्रतियोगिता की शुरुआत हुई।
100 मी. रेस और लंबीकूद में बड़ौली के मोहित, 400 मी. रेस में खेड़ीकलां के आकाश, 800 मी. रेस और शॉटपुट में खेड़ीकलां के योगेश प्रथम रहे। वॉलीबॉल के फाइनल में जसाना ने खेड़ीकलां की टीम को 20-14, 15-10 से हराकर बास्केटबॉल में खेड़ी ने पाली की टीम को 27-15 से हराकर, हैंडबॉल में तिगांव ने नचौली की टीम को 10-6 से हराकर, कबड्डी में फरीदपुर ने नचौली को 12-6 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
बल्लभगढ़ ब्लॉक में हैंडबॉल के फाइनल में गढ़खेड़ा ने फतेहपुर बिल्लौच को 8-6 से, कबड्डी में जवां गांव ने दयालपुर को 25-9 से, वॉलीबॉल में मच्छगर ने गढ़खेड़ा को 11-9, 13-11, 21-19 के कड़े मुकाबले में हराकर खिताब अपने नाम किया। एथलेटिक्स में 100 व 200 मी. में गढ़खेड़ा के सचिन, 400 व 800 मी. में मोहना के गौरव, लांगजंप में जुन्हैडा के गौरव व शॉटपुट में गढ़खेड़ा के कृष्णपाल प्रथम रहे।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि विजेता खिलाड़ी 11-12 दिसंबर को आयोजित जिलास्तरीय खेलों में भाग लेंगे। वहां के विजेता खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिला खेल विभाग के खर्च पर भेजा जाएगा।