पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Unloaded Killing Girlfriend By Her Boy Friend

शादी के लिए कर रही थी जिद इसलिए प्रेमिका को उतार दिया मौत के घाट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बल्लभगढ़. मवई रोड पर नहर किनारे 7 अक्टूबर को झाड़ियों में मृत मिली दनिश्ता की हत्या उसके प्रेमी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में कथित प्रेमी ने बताया कि दनिश्ता उससे शादी करने की जिद कर रही थी। जबकि वह शादी के लिए तैयार नहीं था। प्रेमी का रिश्ता कहीं और तय हो चुका था। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी।
क्या है मामला: 7 अक्टूबर 2013 को थाना भूपानी पुलिस ने दोपहर करीब 3 बजे आगरा कैनाल के कठपुला से थोड़ा आगे झाड़ियों से एक लड़की का शव बरामद किया था। लड़की का सिर धड़ से अलग बॉडी के पास ही पड़ा था। मृतका के दोनों हाथ बंधे थे। सीआईए टीम ने पूरे एनसीआर में 16 से 26 साल की उम्र की गायब हुई करीब 55 लड़कियों का ब्यौरा इकट्ठा कर उनके फोटो कलेक्ट किए। बाद में मृतका की पहचान नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के ज्योति नगर थाना एरिया में रहने वाले फकरूद्दीन की बेटी दनिश्ता के रूप में हुई।
स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़िए पूरी खबर...