पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्यार के इजहार को गुलाब तैयार

प्यार के इजहार को गुलाब तैयार, बढ़ गए भाव, गिफ्ट आर्ट गैलरियों में है रौनक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बल्लभगढ़। वैलेंटाइन डे को लेकर युवाओं में खासा जोश नजर आ रहा है। शहर की गिफ्ट आर्ट गैलरियों में भी रौनक है। युवाओं ने इस दिन के लिए खास तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। इस दिन के लिए खास तोहफा माने जाने वाला रेड रोज का स्टॉक फूल विक्रेताओं ने अभी से करना शुरू कर दिया है। खास बात यह है कि शहर के कई रेस्टोरेंट व होटल संचालकों ने भी वैलेंटाइन डे के लिए खास तैयारी की है।

गुलाब की सुगंध इठलाई
शादियों का सीजन होने के अलावा वैलेंटाइन डे आने से गुलाब के फूलों की मांग व कीमत बढ़ गई है। 10 रुपए में मिलने वाले गुलाब की कीमत 50 रुपए है। माना जा रहा है वैलेंटाइन डे पर एक गुलाब की कीमत 80 से 100 रुपए तक हो सकती है।

500 हेक्टेयर में फूलों की खेती
जिले में फूलों की खेती व्यापक पैमाने पर होती है। नहर पार क्षेत्र के गांवों में करीब 500 हेक्टयेर भूमि पर फूलों की खेती की जाती है। किसान इन्हें बेचने के लिए दिल्ली मंडी ले जाते हैं। फूल बेचने वाले प्यारेलाल के अनुसार गुलाब के फूल की डिमांड दो दिन से लगातार बढ़ रही है। इस समय 60 फूल की गड्डी 800 रुपए में मिल रही है। वैलेंटाइन डे पर यह फूल बहुत ज्यादा महंगा हो जाएगा। फूल उत्पादक कबूलपुर गांव निवासी धीरज के अनुसार दिल्ली मंडी के दुकानदारों ने पहले ही आर्डर दे दिए हैं। उनके आर्डर को पहले पूरा किया जा रहा है।