फरीदाबाद. जिले के कॉलेजों में मतदाता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों को अधिकार के प्रति सचेत करने के लिए रैली निकाली गई। संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सेक्टर 16ए स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को पहले मतदाता अधिकार के बारे में बताया गया।
वाईएसी ने निकाली जागरूकता रैली: यूथ अगेंस्ट करप्शन (वाईएसी) द्वारा न्यू मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्रों के सहयोग से मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली इंद्रानगर वार्ड नंबर 13 से चलकर मिलहार्ड, राम नगर, एसी नगर, एक नंबर मार्केट होते हुए मुजेसर तक निकाली गई। जिला संयोजक हरीश शर्मा ने कहा कि वोट करने से ही देश की सूरत बदलेगी। रैली में मोहम्मद असलम, संदीप, जितेंद्र जोरवाल, कमल देव, वकील, गोपाल, मोहम्मद ग्यासुद्दीन, मनमोहन, प्रेम, गोविंद, आसिफ, राधेश्याम सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल थे।
मतदाता दिवस मनाया: सेक्टर-16ए स्थित गवर्नमेंट गल्र्स कॉलेज में मतदाता दिवस मनाया गया। प्रिंसिपल डॉ. शोभा चुघ ने छात्रों को इसके महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को अपना अधिकार जानना चाहिए। इसके बाद एक जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर कॉलेज वोटर्स कमेटी के सदस्य अमिता कुमारी, सोनल गुप्ता, संध्या प्रदीप, डॉ. पल्लवी सक्सेना, एनएसएस इंचार्ज पूजा सिंह उपस्थित थे।
स्कूल में रही धूम: सेक्टर-7 के सेंट जोंस स्कूल में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इसमें छात्रों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर सेक्टर-7ए हाउसिंग बोर्ड आरडब्ल्यूए के प्रधान गोल्डी बरेजा मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित थे। गोल्डी बरेजा व बीएलओ रविन्द्र मलिक ने लोगों को मताधिकार के बारे में जागरूक करने के लिए जानकारी दी। बीएलओ अर्चना व राजेश बाला ने लोगों को पहचान पत्र वितरित किए। इस मौके पर राजपाल चौधरी, रूबल अरोड़ा, विशाल बरेजा, विक्की बरेजा, वरूण सहगल व सुभाष अग्रवाल आदि उपस्थित थे।