पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बदला मौसम : बारिश ने धोए आंधी के दाग, संडे का मजा हुआ दोगुना

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फरीदाबाद. रिमझिम बारिश की फुहारों ने संडे का मजा दोगुना कर दिया। रविवार को मौसम ने कई बार रंग बदला। कभी धूप खिल उठी तो कभी आसमान काले बादलों से घिर गए। बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। लोगों ने घरों से बाहर निकलकर संडे का मजा लिया। शाम को पार्क, शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट व मार्केट में भीड़भाड़ बढ़ गई। रविवार को शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 38.7 व न्यूनतम 23.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

दिनभर में कई बार मौसम का मिजाज बदला। सुबह के समय भी हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद धूप खिल उठी। दोपहर बाद फिर मौसम ने पलटी मारी। आसमान काले बादलों से घिर गया। ठंडी हवाओं ने मौसम की रूमानियत को और बढ़ा दिया। शाम 6.30 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद आसमान में इंद्रधनुष छा गया। इसे देखने के लिए छत, बॉलकनी व घरों से बाहर लोग निकल आए। लोगों ने आसमान में बने इंद्र धनुष के कैमरे से फोटो खींचे।