फरीदाबाद। शहर से लगातार बच्चे, युवा व किशोरियां गायब हो रही हैं। हालांकि सभी किडनैपिंग के मामले दर्ज कर लिए गए हैं लेकिन इनमें से अधिकतर मामलो में सुराग नहीं लग पाया है। कुछ दिन में 10 से अधिक मामले आ चुके हैं। इससे पुलिस भी परेशान हो गई है। 25 सितंबर को एक ही दिन में पांच ऐसे मामले सामने आए।
जुलाई तक आए 57 मामले
पुलिस के आंकड़ों के अनुसार जिले में हर माह करीब 8 केस बच्चे-युवा के गायब होने के दर्ज हो रहे हैं। 10 जुलाई तक इन सात माह में 57 मामले दर्ज हो चुके हैं। वर्ष 2013 में 59 मामले दर्ज हुए थे। जबकि वर्ष 2012 में किडनैपिंग के केवल 16 मामले दर्ज हुए थे। अन्य मामल 21 सितंबर को डबुआ कॉलोनी में अपने घर से सहेली के घर गई एक 14 साल की किशोरी के गायब हो जाने का मामला सामने आया। 23 सितंबर को महालक्ष्मी डेरा सूरजकुंड से एक किशोर के गायब हो जाने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। 22 सितंबर जवाहर कॉलोनी में अपनी पत्नी को छोड़कर वापस नोएडा जा रहा एक युवक कहीं गायब हो गया। 22 सितंबर को ही मुजेसर थाने के तहत संजय कॉलोनी से एक 10 व 11 साल के दो भाइयों के गायब होने के बाद किडनैपिंग का केस दर्ज किया गया। पुलिस दोनों भाइयों की तलाश कर रही है।
केस एक
फ्रूट गार्डन एनआईटी में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि 22 सितंबर को उनकी 15 साल की बेटी अचानक गायब हो गई। पुलिस ने किडनैपिंग का केस दर्ज कर लिया।
केस दो
रामभरोसे निवासी अजय नगर इस्माइलपुर ने सराय ख्वाजा थाने में दी शिकायत में कहा कि 21 सितंबर को उनका 13 साल का बेटा गौरव गायब हो गया। इसकी खूब तलाश की लेकिन पता नहीं लग सका।
केस तीन
सराय ख्वाजा थाने में अजय नगर के रहने वाले दिनेश कुमार ने बताया कि उनका 13 साल का बेटा 21 सितंबर को घर से गायब हो गया।