पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूरजकुंड: सभी सात जोनों से कलाकारों को देंगे निमंत्रण

सूरजकुंड मेले में मिलेगी संस्कृति की झलक, सात जोनों से कलाकारों को देंगे निमंत्रण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद। इस बार भारत की सांस्कृतिक विविधता की झलक सूरजकुंड मेले में देखने को मिलेगी। विभिन्न नृत्य शैली के माध्यम से राज्यों की संस्कृति पर्यटकों के सामने परोसने की तैयारी चल रही है। देश के सातों जोन से संस्कृति दूतों को बुलाया जाएगा। जो पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण की नृत्य कलाओं से प्रदर्शन करेंगी। मेले का थीम स्टेट छत्तीसगढ़ है। लेबनान कंट्री पार्टनर है। ऐसे में लेबनान की कबीलाई संस्कृति की झलक से पर्यटक रूबरू होंगे। मेला अधिकारी राजेश जून के अनुसार सांस्कृतिक कार्यक्रम मेले की जान होती है। ऐसे में इसे और बेहतर बनाने का प्रयास हर साल किया जाता है। जिससे पर्यटक मेले और देश की विभिन्न संस्कृतियों से लगाव महसूस कर सकें। इसे ध्यान में रखकर ही सभी जोन से कलाकारों को बुलाया जाएगा। आदिवासी नृत्य शैली से भी पर्यटक रूबरू होंगे।

ये हैं सात जोन

साउथ कल्चर जोन, साउथ सेंट्रल कल्चर जोन, नॉर्थ कल्चर जोन, नॉर्थ सेंट्रल कल्चर जोन, ईस्ट कल्चर जोन, नॉर्थ ईस्ट कल्चर जोन, वेस्ट कल्चर जोन दो जोन के होते हैं अधिक प्रतिनिधि
सूरजकुंड मेले में अधिकतर नॉर्थ व नॉर्थ सेंट्रल कल्चर जोन के से कलाकार आते हैं। इसमें पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तरप्रदेश के कलाकार अधिक होते हैं। ईस्ट कल्चर जोन से असम आदि से संस्कृति दल आता रहा है। उड़ीसा व छत्तीसगढ़ के कलाकार भी मेले में पर्यटकों का आनंदित करते हैं।

इस बारे में सभी जोन से लेने का प्रयास

सभी सातों जोन से इस बार कलाकारों को बुलाने का निर्णय लिया गया है। जिससे सभी राज्यों की नृत्य कला आदि के बारे में जानकारी हो सके। इसके लिए प्रयास शुरू किया जा रहा है। जिससे एक सांस्कृतिक कुंभ की झलक देखने को मिलेगी। विदेशी देशों से डांस ट्रूप को निमंत्रण दिया गया है। कई देशों से अनुमति का इंतजार किया जा रहा है।