पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नशा देकर महिला के साथ गैंगरेप अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद। शहर में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। शुक्रवार को एक 21 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप करने, अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया। दूसरे मामले मेंं 22 वर्षीय युवती के साथ रेप का मामला भी आया है। सारन व ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर लिए हैं। दोनों मामलों की जांच महिला सेल कर रही है। एसीपी हेडक्वार्टर दोनों मामलों में सुपरविजन कर रही हैं।
ऐसे हुआ गैंगरेप
एनआईटी में रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी शादी 2013 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उनका पति से विवाद हो गया। इसके बाद वह अपनी मां के पास रहने लगी। इसी दौरान उनकी मुलाकात प्रवीन कुमार नामक युवक से हुई। प्रवीन ने उससे कहा कि मैं तुझे फरीदाबाद में ही अच्छी नौकरी दिलवा दूंगा। कुछ दिन बाद प्रवीन ने उनसे कहा कि तेरी नौकरी में कुछ पैसे लगेंगे। इसके बाद उसने प्रवीन को अपनी सोने की चीज दे दी।

आरोप है कि प्रवीन ने धीरे-धीरे उनकी सारी ज्वैलरी ले ली। कुछ समय बाद प्रवीन की पत्नी के नाम से फोन आया। उसने युवती को नौकरी के लिए सेक्टर-18 में बुलाया। इसके बाद वह सेक्टर-18 चली गई। पीड़िता के अनुसार जब वह वहां पहुंची तो वहां उसे कुछ नशीला पदार्थ पिला दिया। इससे उसे नींद आने लगी। इसके बाद प्रवीन और नवीन उर्फ जोनी ने उसके साथ बलात्कार किया और उसकी वीडियो भी बनाई। जब उसने विरोध किया तो दोनों युवकों ने उससे कहा कि हम तेरी वीडियो को नेट पर डाल देंगे। इसके बाद उसको जान से मारने की धमकी दी गई। उसने घर आकर इस मामले की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद शिकायत पुलिस को दी गई। अब मामले की जांच महिला सेल से एएसआई शीला देवी कर रही हैं।
धमका कर युवती के साथ रेप
एनआईटी में रहने वाली 22 साल की युवती ने सारन थाने में दी शिकायत में बताया कि 18 नवंबर 2014 को वह अपने घर के बाहर अपने बच्चे को खिला रही थी। तभी उसी समय राजेश उनके पास आया। उसने उनको धमकी दी और जबरदस्ती घर के पीछे पड़े खाली प्लॉट में ले गया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया और तुरंत फरार हो गया। पीडि़ता ने पुलिस को मामले की शिकायत दी। मामले की जांच एसआई इंदू बाला कर रही हैं।