पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक युवती ने ट्रेन से कटकर किया सुसाइड, ट्रैक पर पड़ा मिला युवक युवती का शव

युवक-युवती ने ट्रेन से कटकर किया सुसाइड, ट्रैक पर पड़ा मिला युवक-युवती का शव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद। लक्कड़पुर रेलवे फाटक के समीप दोपहर तीन बजे ट्रैक पर युवक-युवती का शव पड़ा मिला। इसकी सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंच गई। उसने दोनों शव कब्जे में ले लिए हैं। जीआरपी के अनुसार यह सुसाइड का मामला लग रहा है। इसलिए आत्महत्या का केस दर्ज किया गया है। मृत युवक की पहचान पलवल के गांव कुसलीपुर निवासी 19 वर्षीय कमल के रूप में हुई है। जबकि युवती की पहचान नहीं हो सकी है। मामले की छानबीन की जा रही है। जीआरपी के आईओ कृपाल सिंह और पोरस सिंह के अनुसार दोपहर तीन बजे रेलवे ट्रैक के बीच युवक-युवती के शव पड़े होने की सूचना मिली।इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस के अनुसार ऐसा लगता है कि दोनों ने ट्रेन के आगे लेटकर आत्महत्या की है। युवक के पेंट की जेब से एक पर्स बरामद हुआ है। इसमें उसके भाई के मोबाइल नंबर लिखी हुई एक पर्ची मिली। साथ ही स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र लेने के लिए प्रार्थना पत्र भी प्राप्त हुआ है। प्रार्थना पत्र में नाम कमल और जन्मतिथि 1 जनवरी 1996 लिखी हुई है। उन्होंने बताया कि पर्ची पर लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क कर परिजनों को घटना के बारे में बताया गया। उन्होंने शव की आकर शिनाख्त कर ली है। परिजनों के अनुसार कमल बल्लभगढ़ ड्यूटी जाने के लिए सोमवार सुबह घर से निकला था। उसके बाद घर नहीं पहुंचा।
पुलिस के अनुसार युवक के पर्स से एक युवक और युवती का एक साथ खिंचा फोटो भी मिला है। फोटो में कमल दिख रहा है। लेकिन युवती की पहचान नहीं हो पा रही है। जबकि ट्रैक पर भी युवती का शव कुचला हुआ मिला है। इससे उसकी पहचान में दिक्कत हो रही है। परिजनों के अनुसार कमल 2008 में पढ़ाई छोड़ चुका है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।