पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतियोगिता में 200 छात्र छात्राओं ने लिया हिस्सा

डेढ़ दर्जन विषयों पर आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो- सेक्टर-4 स्थित माडूमल स्कूल में विधिक साक्षरता के लिए आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं)
गुड़गांव। माडूमल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए करीब डेढ़ दर्जन विषयों पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सरकारी व निजी स्कूलों के करीब 200 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुनीता अरोड़ा ने बताया कि सभी स्कूलों के लिए आयोजित की जाने वाली इन प्रतियोगिताओं में निबंध व स्लोगन लेखन, भाषण प्रतियोगिता, व्याख्यान, वाद-विवाद प्रतियोगिता, स्किट प्रतियोगिता, कविता पाठ, पेंटिंग प्रतियोगिता, पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन व डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने की तैयारियां आदि शामिल थे।
महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा एक्ट के तहत आने वाले मुद्दों पर इन प्रतियोगिताओं के लिए विषय दिए गए थे। इन विषयों में दहेज प्रथा रोकने, मानव अधिकार, मौलिक अधिकार, अक्षम वर्ग के अधिकार, महिला व बाल अधिकार, नशा मुक्ति, कन्या भ्रूण हत्या, हाइजीन व सामान्य जागरूकता, पर्यावरण, यौन शोषण, बाल-विवाह, शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, संवैधानिक मूल्यों व वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार सहित करीब डेढ़ दर्जन विषयों पर स्कूलों के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना था। इस प्रतियोगिता में 70 प्राइवेट और गवर्नमेंट स्कूलों के करीब 200 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।