पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोड सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता में 3 लाख स्टूडेंट्स ने लिया हिस्सा

रोड सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता में 3 लाख स्टूडेंट्स ने लिया हिस्सा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव। बुधवार को जिलेभर के सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में मारुति सुजुकी द्वारा रोड सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस प्रतियोगिता में 836 स्कूलों के लगभग 3 लाख बच्चों ने हिस्सा लिया और ट्रैफिक संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए। गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस के तत्वावधान में रोड सेफ्टी मेगा फेस्टिवल 2014-15 के तहत बुधवार को गुड़गांव के सभी स्कूलों में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं से ट्रैफिक नियमों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। क्विज प्रतियोगिता को तीन ग्रुप में बांटा गया, जिसके तहत पहले ग्रुप में कक्षा पहली से 5वीं तक के छात्र-छात्राएं, दूसरे ग्रुप में छठी से आठवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राएं और तीसरे ग्रुप में कक्षा 9वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

करीब एक घंटे की समयावधि के प्रश्नपत्र में पहली से पांचवीं कक्षा के ग्रुप में बच्चों को 20 प्रश्न, छठी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों से 25 प्रश्न और 9वीं से 12वीं कक्षा तक के बच्चों से 40 प्रश्नों का जवाब देना था। प्रश्नपत्र में सड़कों पर चलते समय, वाहन चलाते समय, सड़क पार करते समय, दुर्घटना के समय, क्या कदम उठाए जाने चाहिए। इसके अलावा अन्य ट्रैफिक नियमों से संबंधित प्रश्न दिए गए थे। क्विज प्रतियोगिता के दूसरे राउंड का आयोजन ब्लॉक स्तर पर 13 दिसंबर को आयोजित होगा।
(फोटो- गुड़गांव. रोड सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी)