- Hindi News
- अंजू चौधरी बनी हिपा गुड़गांव में अपर निदेशक
अंजू चौधरी बनी हिपा गुड़गांव में अपर निदेशक
भास्कर न्यूज | नूंह/ गुड़गांव
मेवातअतिरिक्त उपायुक्त अंजू चौधरी को हिपा गुड़गांव में अपर निदेशक के पद पर स्थानांतरण होने के बाद वे सोमवार को रिलीव हुईं। इस अवसर पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के स्टाफ अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उन्हें विदाई दी। अतिरिक्त उपायुक्त अंजू चौधरी ने कहा कि उनके कार्यकाल में ग्रामीण विकास अभिकरण के स्टाफ अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से मिले सहयोग को हमेशा याद रखेंगी। उन्होंने कहा कि उनका मेवात में अतिरिक्त उपायुक्त के पद पर अनुभव काफी अच्छा रहा। इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राकेश मोर, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता रूप सिंह हुड्डा, जिला योजना अधिकारी दिलबाग सिंह एडीसी कार्यालय का स्टाफ उपस्थित था।