पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोमवार से हटाए जाएंगे सरकार की उपलब्धियों के बैनर पोस्टर

सोमवार से हटाए जाएंगे सरकार की उपलब्धियों के बैनर-पोस्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आचारसंहिता लागू होने के बाद प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाने वाले बैनर-पोस्टर को सोमवार से हटाया जाएगा। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों ने इन पर कालिख पोतने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं लेकिन शनिवार रविवार छुट्टी का दिन होने कारण अब सोमवार को कार्रवाई होगी। गुड़गांव में रोडवेज की 50 बसों से प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के विज्ञापनों को उतार दिया गया है। सरकार के विज्ञापनों को उतारने के लिए जिला उपायुक्त शेखर विद्यार्थी एवं अतिरिक्त जिला उपायुक्त पुष्पेंद्र सिंह चौहान अधिकारियों को विज्ञापनों पर कालिख पोतने को लेकर आदेश जारी कर चुके हैं।

केवल रोडवेज बसों से हटाए गए विज्ञापन

प्रदेशसरकार ने लोकसभा चुनाव प्रक्रिया के बाद हरियाणा रोडवेज की लगभग तीन हजार बसों पर विज्ञापन लगाने के लिए 60 लाख रुपए का ठेका दिया था। गुड़गांव डिपो की 80 बसों पर सरकार की उपलब्धियों के विज्ञापन लगाए गए थे। शनिवार को कार्यशाला प्रभारी वेद सिंह जाखड़ ने बसों से विज्ञापन हटाने के लिए चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई थी। इन कर्मचारियों ने करीब 50 बसों से विज्ञापन हटा दिए।