- Hindi News
- एडिशनल डायरेक्टर ने किया कॉलेजों का दौरा
एडिशनल डायरेक्टर ने किया कॉलेजों का दौरा
गुड़गांव | हायरएजुकेशन के एडिशनल डायरेक्टर एवं एजुसेट प्रभारी डाॅ. सुरेन्द्र चौधरी ने शहर के तीनों गवर्नमेंट कॉलेजों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने तीनों कॉलेजों के एजुसेट अन्य व्यवस्था की भी जांच की। सेक्टर-14 स्थित गर्ल्स कॉलेज में अचानक पहुंचे हायर एजुकेशन के एडिशनल डायरेक्टर को देख हड़कंप मच गया। सुबह साढ़े नौ बजे वे कॉलेज में सीधे कक्षाओं को चेक करने पहुंचे। इस संबंध में जब कॉलेज प्रिंसिपल उषा मलिक को जानकारी मिली, तो वे भी उनके पास पहुंची और पूरे कॉलेज का दौरा कराया। इस पर सुरेन्द्र चौधरी ने गर्ल्स कॉलेज में साफ-सफाई को सराहा। शेषपेज 15 पर
इसकेबाद वे सेक्टर-नौ पीजी कॉलेज के अलावा द्रोणाचार्य कॉलेज में भी दौरा करने पहुंचे। उन्होंने तीनों कॉलेजों के एजुसेट को लेकर जानकारी हासिल की। लेकिन तीनों कॉलेजों में व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। हालांकि तीनों कॉलेजों के प्रिंसिपल ने इसे रूटीन दौरा बताया।